दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने हिंडोरिया के शासकीय बालक उच्चतर विद्यालय और सीएम राइज स्कूल का किया औचक निरीक्षण
Damoh, Damoh | Mar 4, 2025 दमोह आज मंगलवार सुबह 10 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जिले के हिंडोरिया बालक उमावि. एवं सीएम राइज विद्यालय परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने कक्षा 12 वीं बोर्ड के अर्थशास्त एवं भौतिक विज्ञान का पेपर दे रहे परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जाना और अधिकारी कर्मचारियों को बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।