दमोह: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शहर के विभिन्न चौराहों व तिराहों से होकर निकला पुलिस का फ्लैग मार्च
Damoh, Damoh | Mar 3, 2025 दमोह शहर के विभिन्न चौराहो-तिराहों से आज सोमवार कि रात्रि करीब 9 बजे पुलिस का वाहन फ्लैग मार्च निकाला गया,जो शायरिंग बजाते हुए शांति की अपील करता हुआ निकला,बता दे कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए यह वाहन फ्लैग मार्च निकाला गया. वाहन फ्लैग मार्च सीएसपी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज, टीआई देहात मनीष कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा