दमोह: उमरी शासकीय स्कूल में परीक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Mar 4, 2025 दमोह आज मंगलवार दोपहर 11 बजे परीक्षा के दौरान दमोह जिले के उमरी शासकीय स्कूल में अचानक छात्रा की तबियत बिगड़ने के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से पायलट कोमल, आरक्षक विक्रम सूर्यवंशी, आरक्षक अभिषेक जैन के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉ के द्वारा छात्र का उपचार शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर ने बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।