दमोह: लोकू स्थित शहनाई गार्डन के पास बोलेरो वाहन की टक्कर से एक महिला की हुई मौत; चालक हुआ घायल, नशे में धुत पाया गया चालक
Damoh, Damoh | Mar 4, 2025 दमोह शहर के लोकू स्थित शहनाई गार्डन के पास आज मंगलवार दोपहर 2 बजे शराब के नशे में एक तेज रफ्तार बुलेरो चालक के द्वारा महिला को जोरदार टक्कर मार दिए जाने पर मौके पर ही नन्ही बाई सेन की मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया। जिसकी सूचना तत्काल ही लोगों के द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। ड्राइवर भी घायल हुआ है।