मुंगेर: मुंगेर स्थापना दिवस पर प्रेक्षागृह में झूमे लोग, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा
Munger, Munger | Dec 4, 2025 बुधवार देर शाम किला परिसर स्थित प्रेक्षागृह में मुंगेर जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद मंच पर एक से बढ़कर एक नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियों