झाझा: आयुष्मान कार्ड को लेकर एसडीओ ने झाझा प्रखंड कार्यालय में 4 प्रखंडों के मुखिया के साथ की बैठक
Jhajha, Jamui | Jul 29, 2024 जिलेभर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर एसडीओ अभय कुमार तिवारी के द्वारा झाझा प्रखंड कार्यालय में झाझा, गिद्धौर, सोनो, चकाई प्रखंड के पंचायत के मुखिया के साथ बैठक किया। एसडीओ ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने पंचायत में वैसे लोग जिनका राशनकार्ड बना हुआ है उनलोगों का आयुष्मान कार्ड पंचायत में लगने वाले कैम्प में बनवाए।