झाझा: भारत गैस ऑफिस झाझा से चोरी हुई 200 पीस रेगुलेटर में झाझा बसस्टैंड के एक बर्तन दुकान से 54 पीस रेगुलेटर हुआ बरामद
Jhajha, Jamui | Jul 28, 2024 भारत गैस ऑफिस झाझा से 200 पीस रेगुलेटर की चोरी की घटना में गैस ऑफिस के मैनेजर कृष्णा पासवान के द्वारा झाझा पुलिस को चोरी की दी गई सूचना के बाद पुलिस ने इस ओर कार्रवाई करते हुए झाझा बसस्टैंड के पास एक बर्तन दुकान से 54 पीस रेगुलेटर बरामद किया है। इस मामलें में सीसीटीवी फुटैज के आधार पर गिरफ्तार एक नाबालिग लड़के के निशानदेही पर रेगुलेटर बरामद हुआ।