झाझा: शहादत दिवस मनाते हुए नारगंजो में भाकपा माले प्रखंड कमेटी के लोगों ने कॉमरेड चारु मजूमदार को किया याद
Jhajha, Jamui | Jul 28, 2024 नारगंजो में भाकपा माले प्रखंड कमेटी झाझा की ओर से रविवार को काॅमरेड चारू मजुमदार का 52वां शहादत दिवस मनाई गई। मौके पर पार्टी के प्रखंड सचिव कंचन रजक ने काॅमरेड चारू मजुमदार की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि आज हमलोग संकल्प लेते है कि आगे की संघर्ष को तेज कर गांव गांव में किसान, मजदूर, शिक्षा, बेरोजगारी को लेकर संघर्ष तेज करेगे। मौके पर कई लोग मौजूद थे।