झाझा: प्रखंड कार्यालय झाझा में एसडीओ की उपस्थिति में श्री कृष्ण गौशाला के कार्यकारिणी कमेटी का हुआ चुनाव
Jhajha, Jamui | Jul 29, 2024 झाझा श्रीकृष्ण गौशाला में कार्यकारिणी कमेटी के गठन को लेकर प्रखंड कार्यालय झाझा में एसडीओ जमुई सह गौशाला के अध्यक्ष अभय कुमार तिवारी, सीओ नीशा सिंह, नप अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपीन साव की उपस्थिति में चुनाव करवाया गया। जिसमें सर्वसहमति से दयाशंकर बरनवाल को सचिव, उपाध्यक्ष में सुरेश यादव, सुरज बरनवाल, सौरभ गोयाल को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया।