झाझा: सतीघाट के पास ट्रेन से गिरकर एक रेलयात्री हुआ घायल, रेफरल अस्पताल झाझा से सदर अस्पताल जमुई किया गया रेफर
Jhajha, Jamui | Jul 28, 2024 झाझा रेलवे स्टेशन से महज 3 किलोमीटर दूर सतीघाट के पास पटना हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस से गिरकर एक रेलयात्री घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहां डॉक्टर घायल रेलयात्री का इलाज किया लेकिन स्थिति नाजुक रहने पर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।