विभिन्न समाजों द्वारा रात्रिजागरण एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, वहीं सुबह कलशयात्रा के साथ आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। खटीक समाज द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में समाज धर्मशाला स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में रात्रि को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ की सुसज्जित प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती हुई।