सोनभद्र बंशी सुर्यपुर: किंजर: पुनपुन नदी में गिरने से वृद्ध महिला 3 किलोमीटर तक बही, युवकों ने बचाई जान
जाको राखे साईंयां, मार सके ना कोई वाली कहावत किंजर में मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे चरितार्थ हो गई। 62 वर्षीया महिला मीना देवी किंजर नदी के किनारे शौंच करने गई थी। पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चली गई तथा पानी में बहने लगी। तीन किलोमीटर तक पानी में बहते हुए वह पटना जिले के बऊआ गांव में पहुंची जहां नवयुवकों ने उसे पानी से बाहर निकाला।