सासनी: लेखपालों ने विभिन्न मांगें पूरी न होने पर अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता जमा कर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
Sasni, Hathras | Apr 15, 2026 जनपद हाथरस की सदर तहसील पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने के कारण आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील सासनी पर तैनात लेखपालों ने एकत्रित होकर अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता तहसील कार्यालय में जमा कराया है। इस दौरान लेखपालों ने जनता के कार्यों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए शासन प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।