संभल: पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग का आयोजन पुलिस लाइन बहजोई में हुआ, 34 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया
संभल एसपी के निर्देश पर पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग का आयोजन किया गया। पति-पत्नी के मध्य आपसी विवादों को काउंसलर द्वारा सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास किया गया।जिसमें 80 पत्रावलियों को सुनकर 34 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। तो वहीं 10 परिवारों को मिलाया गया।