मोदनगंज: रुकुनपुरा में बाबा चौहरमल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश
मोदनगंज प्रखंड के रुकुनपुरा गांव में रविवार -सोमवारके रात्रि असमाजिक तत्वों ने बाबा चौहरमल के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में ग्रामीणों के द्वारा सोमवार के दोपहर मामले की लिखित शिकायत ओकरी थाना के पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।