मोदनगंज: चौपहा गांव पहुंचा रेलवे इंजीनियर का शव, भभुआ में राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से हुई थी मौत
घोसी थाना क्षेत्र के चौपहा गांव में उसे समय मातमी सन्नाटा पसर गया जब जब शुक्रवार के शाम रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियर नारायण शर्मा की डेड बॉडी गांव पहुंची। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोग अंतिम दर्शन को लेकर चौपहा गांव पहुंचे थे। नारायण शर्मा की मौत भभुआ में टूटे रेलवे ट्रैक ठीक करने के दौरान राजधानी एक्सप्रेस के टक्कर से हो गई थी।