मंडला: अतिथि शिक्षकों का विरोध: नए पंजीयन आदेश रद्द करने की मांग के साथ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
Mandla, Mandla | May 12, 2026 प्रदेशभर में चल रहे विरोध के बीच मण्डला जिले के अतिथि शिक्षकों ने भी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। मंगलवार को शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अतिथि शिक्षकों ने नए आवेदकों के पंजीयन संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी पी.डी. खैरवार ने जानकारी दी।