सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी प्रेमी के साथ फरार, मुकदमा हुआ दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई।किशोरी के लापता होने के बाद उसकी माँ ने गाँव के ही एक व्यक्ति के साले व राठ कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव के निवासी एक व्यक्ति पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए जलालपुर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।