प्रतापगढ़: कोहंडौर थाने में शातिर अपराधियों को किया गया तलब, ऑपरेशन दस्तक के तहत पुलिस ने दी चेतावनी और ली क्लास
प्रतापगढ़ पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दस्तक' के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों को निशाना बनाया जा रहा है अपराधियों की निगरानी करने को एसपी के निर्देश पर ऑपरेशन दस्तक के तहत त्रिनेत्र एप पर इलाके के आरोपियों को कोहंडौर थाने पर बुलाकर हाजिरी ली गई।