प्रतापगढ़: मादुपुर गांव के पास अनियंत्रित ऑटो की टक्कर में 3 दोस्त घायल, 2 की हुई दर्दनाक मौत
थाना लीलापुर के अजगरा बाजार निवासी सुनील साहू अपने साथी संजय वर्मा व मनीष के साथ बुधवार देर रात बाइक से जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के मादूपुर गांव के पास ऑटो की टक्कर में तीनों गंभीर घायल हुए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने सुनील और संजय को मृत घोषित किया, जबकि मनीष की हालत नाजुक है। गुरुवार दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।