मंझनपुर: कौशाम्बी जिला स्टेडियम में 9.99 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, शासन ने दी मंजूरी, बजट जारी होते ही होगा निर्माण शुरू
कौशाम्बी जिला स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग ने मंजूरी दे दी है। ट्रैक निर्माण पर तकरीबन 9.99 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बजट जारी होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। जिले में खेल प्रतिभाओं का बढ़ावा मिले इसके लिए करीब चार साल से सिंथेटिक ट्रैक निर्माण की मांग हो रही थी।