मंझनपुर: सरसवां ब्लाक के कई गांवों से नीलकंठ धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का विशाल जत्था, 33 वर्षों से है यह परंपरा
सरसवां ब्लॉक के अषाढा गांव से रविवार को कांवरियों का एक विशाल जत्था श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ उत्तराखंड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ। जत्था जगदीश कुशवाहा व पप्पू केशरवानी के नेतृत्व में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कूच कर गया। कांवड़ यात्रा के इस पावन अवसर पर अषाढा चौराहा, फैजीपुर समेत अन्य गांवों से कांवरिया रवाना हुए हैं।