मंझनपुर: तेजी से उफनी यमुना ने बड़हरी गांव का तोड़ा संपर्क, डीएम ने अधिकारियों को किया अलर्ट
कौशाम्बी। यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को अचानक तेजी से बढ़ गया, जिससे मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बड़हरी गांव का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। अब गांव में आवागमन का एकमात्र सहारा नावें बन गई हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह से ही यमुना के जलस्तर में तेजी देखी जा रही थी।