सारठ: पथरड्डा ओपी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने व डीजे बजाने पर रोक होने की बात कही
Sarath, Deoghar | Jun 22, 2026 पथरड्डा ओपी में मुहर्रम को लेकर सोमवार शाम 5 बजे ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद लोगों से पुलिस ने भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने, अफवाहों से बचने, निर्धारित रूट से ही जुलूस व ताजिया निकालने तथा अखाड़े का आयोजन करने की बात कही। वहीं DJ बजाने पर प्रतिबंध होने व असमाजित तत्वों पर पुलिस की नजर होने की बात कही