खूंटपानी: पान्ड्राशाली पेट्रोल पंप के पास युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
मुफस्सिल थाना अंतर्गत पान्ड्राशाली ओपी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पान्ड्राशाली पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला। मृतक की पहचान माटकोबेड़ा निवासी 35 वर्षीय रॉबिन बोदरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह लगभग आठ बजे परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके ज