कर्वी: अज्ञात ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो लोग बाल-बाल बचे; चालक ने जताई हत्या की साजिश की आशंका
चित्रकूट। कर्वी-राजापुर मार्ग पर जमहिल पुल के पास मंगलवार-बुधवार रात करीब 12 बजे अज्ञात ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो (UP 96 K 8788) खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। दो लोग बाल-बाल बच गए। चालक रिंकू द्विवेदी ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया।