शाहपुरा: ग्राम नवीन चारगवाँ में ठग ने गुप्त जानकारी पूछकर खाते से ₹40 हज़ार उड़ाए, बेलखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया
ग्राम नवीन चरगवाँ के रहने वाले हरिशंकर लोधी के खाते से अज्ञात ठग ने ₹40000 उड़ा दिए। लापरवाही हरिशंकर की भी रही उसने अपने खाते का ओटीपी ठग को बता दिया था। बेलखेड़ा थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया कि हरिशंकर लोधी ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके खाते में शासकीय योजना का पैसा आया था इसके बाद अज्ञात शख्स ने ओटीपी नंबर पूछ कर पैसा उड़ा दिया दिया।