मौजमाबाद: जोबनेर थाना पुलिस ने पुराने टीवी के कैप्सूल मोटे दामों में बेचने का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में वांछित आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोबनेर थाना पुलिस ने लाखों रुपए की ठगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही जोबनेर थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए गैंग के आरोपी कैलाश बावरिया को गिरफ्तार किया है।