पाली: ग्राम बंट में युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ मनाया भगवान हनुमान का जन्मोत्सव, जगह-जगह हुआ स्वागत
Pali, Lalitpur | Apr 3, 2026 ग्राम बंट में युवाओं द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न किया गया।जहां गांव में स्थित हनुमान मंदिरों में पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना सुंदरकांड आदि पाठ का आयोजन चला रहा। वहीं शाम के समय गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।