कुचाई: अरूवां में कुचाई पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को नशाखोरी, बाल विवाह और साइबर अपराध पर किया जागरूक
जिले के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सोमवार सुबह लगभग 10 बजे कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अरूवां गांव में विशेष ग्राम सभा सह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा और अफवाहों से बचाव जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा