मंडला: जिला योजना भवन में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न, कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे ने दिए निर्देश
Mandla, Mandla | Apr 15, 2026 ग्रीष्म काल में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए बुधवार को शाम 4 बजे जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला योजना भवन में हुई इस बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल जीवन मिशन तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।