कुंदा: गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में प्रशासन की कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील
Kunda, Chatra | Jun 7, 2026 चतरा बस स्टैंड स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के बाद चुकु गांव निवासी 20 वर्षीय गर्भवती बैजंती देवी और उसके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर गठित टीम ने शनिवार देर शाम अस्पताल को सील कर दिया। टीम में प्रभारी सिविल सर्जन सह सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, सीओ अनिल कुमार और सदर थाना प्रभा