बेमेतरा: बेमेतरा में आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई
बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता व श्रीमती निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति में आगामी नेशनल लोक अदालत 14 दिसम्बर 2024 के संबंध में समस्त बैंक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।