बेमेतरा: कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना में बेमेतरा जिला अस्पताल को मिला पहला स्थान
बेमेतरा जिला सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिला अस्पताल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गौरलतब है की अस्पताल में स्वच्छता को लेकर कायाकल्प स्वच्छ योजना के तहत विशेष टीम ने दौरा किया था, इसके बाद बेमेतरा जिला अस्पताल को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।