मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित
--
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता होने वाली आगामी बैठक की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एजेण्डा अनुसार विभागीय जानकारी पोर्टल पर अपडेट रखी जाए। उन्होंने पिछली बैठक पालन प्रतिवेदन की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण अंतर्गत मातृ मृत्यु दर,शिशु मृत्यु दर में कमी लाए जाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। नवीन सेम एवं मेम बच्चों का मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत पंजीयन किया जाए। 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शत प्रतिशत स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्रामों में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में फायर सेफ्टी,इलेक्ट्रिकल सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने खाद्य पदार्थो में मिलावट के प्रति चेकिंग अभियान संचालित किये जाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अंतर्गत नामांकन में वृद्धि एवं ड्राप आउट बच्चों में कमी लाये जाने के निर्देश दिए। स्कूलों को बच्चों को शत प्रतिशत पुस्तिकों का वितरण किये जाने के निर्देश दिए। सुशासन अंतर्गत नांमातरण,बटवारा,सीमांकन के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए। जिससे जिले की रेकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में समस्त एसडीएम एवं जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि योग कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने 21 जून को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली री-नीट परीक्षा के सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण,पंचायत एवं ग्रामीण विकास,शिक्षा,सुशासन,कानून एवं व्यवस्था,पीएनजी के अंतर्गत गैस कनेक्शन की स्थिति,एमपीईसेवा पोर्टल,उल्लास साक्षरता मिशन,पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण,खनिज के अवैध खनन,परिवहन एवं भण्डारण,संबल योजनान्तर्गत पंजीयन आवेदनों की जानकारी, वर्तमान में पंजीकृत निर्माण स्थलों की जानकारी सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,श्री बृजविहारी लाल श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#ashoknagar
108 views | Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026