दरभंगा: अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विकास मित्रों को पुनरीक्षण के लिए निर्देश दिए
दरभंगा के प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा विकास मित्र के साथ मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद किया। संबंधितअधिकारी हर हाल में योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी विकास मित्र को बीएलओ से संपर्क करने को कहा। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे जिला जनसंपर्क ने दी।