दरभंगा: यातायात पुलिस एवं भीमराव अंबेडकर संस्थान द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन
भीमराव अम्बेडकर संस्थान के समन्वय से वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में राहुल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, दरभंगा एवं थानाध्यक्ष यातायात तथा अन्य कर्मीयों के साथ हाजमा चौराहा पर हेलमेट का वितरण गुरुवार को दोपहर 3 बजे किया गया। हेलमेट वितरण के समय लोगों से अपील किया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय निश्चित रूप से हेलमेट लगाये और अपना जीवन बचायें।