चित्तौड़गढ़। प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने शुक्रवार को जिला अधिकारियों की बैठक में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए।