कैराना: मोहल्ला आलकलां में नगरपालिका ने जेसीबी से ढहा दी दीवार, बछड़े की मौत का आरोप लगाकर एसपी से की गई शिकायत
नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी इरशाद ने एसपी को शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि वह मजदूरी पेशा व्यक्ति है। आरोप है कि वार्ड सभासद अपनी दबंगता के बल पर अपने भाई को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से उसके मकान की दीवार को हटवाकर सड़क बनवाना चाहता है। इसी के चलते पालिका टीम पहुंची और दीवार ढहा दी गई। आरोप है कि बछड़े को घसीटने से मौत हो गई।