कैराना: मोहल्ला खैलकलां निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला खैलकलां में एक महिला की ससुरालियों ने हत्या कर दी है। सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई सरफराज निवासी शामली ने बताया कि उसकी बहन रूकसार की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व वाजिद के साथ हुई थी, जिसकी गला घोंटकर हत्या की बात कही।