कैराना: पावटीकलां गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम उर्फ भूरा निवासी गांव पावटीकलां बताया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।