बहराइच: बसंतापुर के पास मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-लखनऊ हाईवे पर बसंतापुर के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दबाकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।