बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
बहराइच की कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है।