बहराइच: बहराइच जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए डीएम और एसपी ने किया भ्रमण
शुक्रवार तथा 06 दिसम्बर के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक ने अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण नगर क्षेत्र का वाहन के काफिलों के साथ भ्रमण किया। डीएम व एसपी ने घंटाघर से छावनी, दरगाह, चॉदपुरा, ईदगाह, गुदड़ी, पीपल चौराहा, सहित सम्पूर्ण नगर क्षेत्र का भ्रमण किया।