कलेर: संकरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम, आंगनबाड़ी सेविका व बच्चों को किया सम्मानित
Kaler, Arwal | Sep 30, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कलेर पूर्वी मंडल की सकरी खुर्द पंचायत के अल्हनपुर चौकी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं और बच्चों को सम्मानित किया गया।