चंदिया: अत्यधिक बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान की फसल में माहू कीट और ब्लास्ट बीमारी का प्रकोप
उमरिया जिले के चंदिया तहसील क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के बाद अब दो दिनों से निकली तेज धूप के चलते धान की फसल में माहू कीट और ब्लास्ट जैसी बीमारी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल को कीट और बीमारी से बचाने के लिए अब किसान अपने खेतों में कीटनाशक और दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिए हैं। किसानो किट पतंगो से चिता सता रही हैं