चिनिया: चिनीयां में सिलाई सेंटर में चोरी, 10 हजार नकद समेत कपड़े ले उड़े चोर
Chinia, Garhwa | Oct 19, 2026 चिनिया थाना मुख्यालय में थाना परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित अशोद मंसुरी के सिलाई सेंटर को चोरों ने निशाना बनाया। 18 अक्टूबर की रात चोरों ने दुकान का रोशनदान तोड़कर करीब 20 जोड़ी सिले हुए पैंट-शर्ट, 25 जोड़ी बिना सिले पैंट-शर्ट के कपड़े और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। थाना के इतने करीब चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।