भिवानी: सड़क हादसे में चौधरीवास निवासी मिस्त्री की मौत, केस दर्ज
सड़क हादसे में एक मिस्त्री की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मृतक के स्वजन के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान गांव चौधरीवास निवासी दलबीर पुत्र जोगेंद्र के रूप में हुई है, जोकि मोटर मिस्त्री का काम करता था। दलबीर सड़क किनारे टहल रहा था, जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।