भिवानी: जिला पुलिस की नशा मुक्त समाज की मुहिम ला रही है रंग तोशाम में 02 गांव को नशा मुक्त गांव घोषित किया गया - पुलिस अधीक्षक
डीएसपी श्री आर्यन चौधरी के नेतृत्व में गांव ढाणी हुनात व बल्हारा के ग्रामीण व गनमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर गांव को नशा मुक्त गांव घोषित करवाने में सफलता हासिल की है। गांव के ग्रामीणों व युवाओं ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह उनके गांव में किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ बिकने व इसके प्रयोग पर पूर्णता पाबंदी रखेंगे।