भिवानी: मजदूर का बैग और मोबाइल छीनकर फरार हुए तीन बदमाश, पुलिस ने किया मामला दर्ज
एक मजदूर का बैग, मोबाइल और नकदी छीनकर तीन आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बीटीएम चौकी पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला पूर्णिया के गांव चकमका निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह भिवानी शहर रेलवे स्टेशन पर मजदूरी कार्य के लिए गांव मिलकपुर में गया था।